देहरादून। यहां सहसपुर कोतवाली क्षेत्र में एक मुस्लिम युवक के हिंदू बनकर युवती से इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर उसका यौन उत्पीड़न करने और उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का दबाव बनाया। पुलिस ने विकासनगर की पहाड़ी गली निवासी दानिश को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
मामले की जानकारी देते हुए कोतवाली प्रभारी प्रदीप सिंह रावत ने बताया कि सोमवार को एक युवती ने तहरीर दी थी। युवती ने आरोप लगाया कि आरोपी ने खुद को हिंदू बताकर इंस्टाग्राम पर उससे दोस्ती की। शादी का झांसा देकर उसने उनसे शारीरिक संबंध बनाए। बाद में वह उनपर पर मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव बनाने लगा। आरोपी ने युवती की तस्वीरें और वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Author: Taja Report
Post Views: 58

