मुजफ्फरनगर। अहिल्याबाई चौक पर सोमवार को चलती स्कूटी में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते स्कूटी आग का गोला बन गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। धुएं का गुबार दूर तक दिखाई दिया, जिससे राहगीरों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल टीम ने आग पर काबू पाया। घटना में स्कूटी पूरी तरह जलकर राख हो गई।
Author: Taja Report
Post Views: 202


