Skip to main content

TR NEWS UP-UK

शिव चौक व अन्य शिवालयों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी

मुजफ्फरनगर। सावन शिवरात्रि के पावन अवसर पर मंगलवार को शहर के हृदय स्थल शिव चौक व अन्य शिवालयों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दूर-दराज से पहुंचे शिवभक्तों ने शिव चौक स्थित भगवान आशुतोष की प्रतिमा की परिक्रमा कर विधि-विधान से जलाभिषेक किया। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से पूरा शिव चौक गूंज उठा। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए। कांवड़ियों के साथ स्थानीय श्रद्धालुओं ने भी भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *