राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार राजनैतिक पेंशन, सैनिक कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग उत्तर प्रदेश सरकार डॉक्टर सोमेंद्र तोमर जी की अगुवाई में स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा बुढ़ाना से शुरू हो कर पीडब्लूडी गेस्ट हाउस तक भव्य तिरंगा यात्रा, उमड़ा जनसैलाब।
________________________
_________________________
पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस तक लहराया तिरंगा,बुढ़ाना में दिखी देश भक्ति।
_______________________
राष्ट्रगान/वंदे मातरम के साथ तहसील बुढ़ाना में हुआ तिरंगा यात्रा रैली का समापन।
____________________________
मुजफ्फरनगर। जनपद की तहसील बुढ़ाना में हर घर तिरंगा अभियान- 2026 के अंतर्गत भव्य तिरंगा यात्रा रैली का आयोजन किया गया।
राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार राजनैतिक पेंशन, सैनिक कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग उत्तर प्रदेश सरकार डॉक्टर सोमेंद्र तोमर ने तिरंगा यात्रा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रैली में भारी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
इस दौरान पुरी तहसील बुढाना देशभक्ति के रंग में रंग गई तिरंगा यात्रा रैली का प्रारंभ स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी की प्रतिमा बुढाना से शुरू होकर पीडब्लूडी गेस्ट हाउस पर पहुंची। यहां राष्ट्रगान ‘जन गण मन अधिनायक जय हे, भारत भाग्य विधाता’ के गायन के साथ रैली का समापन हुआ। इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान-2026 को 09 अगस्त से 17 अगस्त तक गौरव और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य लोगों में तिरंगे के प्रति सम्मान और राष्ट्र भावना को मजबूत करना है।
उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम तहसील बुढाना के साथ-साथ जनपद व ब्लॉक और ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर भी आयोजित किया जा रहा है। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।
राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार राजनैतिक पेंशन, सैनिक कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग उत्तर प्रदेश सरकार डॉक्टर सोमेंद्र तोमर, एमएलसी वंदना वर्मा, जिला अध्यक्ष भाजपा सुधीर सैनी, जिला उपाध्यक्ष भाजपा विशाल गर्ग, पूर्व विधायक बुढ़ाना उमेश मलिक, मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देश भूषण, उप जिलाधिकारी बुढ़ाना सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा तहसील स्तरीय अधिकारीगणों के स्वयं हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर रैली में शामिल हुए।
तथा सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी लेकर प्रतिभागियों का उत्साह भी दिखा । मंत्री ने नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा राष्ट्र के प्रति सम्मान और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया।
तिरंगा यात्रा रैली में जनप्रतिनिधियों व अधिकारी गणों तथा तहसील वासियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। पूरे यात्रा मार्ग पर देशभक्ति के नारों और हाथों में लहराते तिरंगों से माहौल राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत रहा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत करना रहा। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि तथा तहसील स्तरीय अधिकारी, समेत बड़ी संख्या में नागरिकों द्वारा भाग लिया गया।
इस अवसर पर एमएलसी वंदना वर्मा, जिला अध्यक्ष भाजपा सुधीर सैनी, पूर्व विधायक बुढ़ाना उमेश मलिक, जिला उपाध्यक्ष भाजपा विशाल गर्ग, मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देश भूषण, उप जिलाधिकारी बुढ़ाना, सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा तहसील स्तरीय अधिकारीगण समेत बड़ी संख्या में आमजन शामिल हुए।


