Skip to main content

TR NEWS UP-UK

UPDATE : मुजफ्फरनगर शहर के स्थित कॉलोनी में तलाकशुदा युवक ने ससुराल में महिलाओं पर बरसाई गोली, तीन महिला घायल

मुजफ्फरनगर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की पंचशील कॉलोनी में महिलाओं को लगी गोली। देहरादून के रहने वाले दामाद ने अपनी सास और उसकी देवरानी को मारी गोली। दोनों को अस्पताल में कराया भर्ती। आरोपी को पत्नी से हो रखा है तलाक। मेंटिनेंस के विवाद को लेकर चली गोली। एसएसपी संजय कुमार वर्मा समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचे।

जनपद के थाना सिविल लाइन क्षेत्र की पंचशील कॉलोनी में सोमवार रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां देहरादून से आए एक सिरफिरे दामाद ने पारिवारिक कलह के चलते अपनी ससुराल में अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस जानलेवा हमले में आरोपी की सास, चचिया सास और उसकी पत्नी की भाभी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने आरोपी को लाइसेंसी हथियार समेत मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है।मिली जानकारी के अनुसार, देहरादून के थाना डोईवाला अंतर्गत मोहल्ला लाल थप्पड़ निवासी अनन्त मित्तल पुत्र नवदीप मित्तल की शादी वर्ष 2012 में पंचशील कॉलोनी निवासी प्रदीप कुमार मित्तल की पुत्री राधिका मित्तल से हुई थी। पिछले कुछ समय पहले दोनों पति-पत्नी के बीच गंभीर विवाद के चलते तलाक हो गया था। उनका बच्चा अपनी मम्मी के साथ ननिहाल में ही रह रहा था। बच्चे की कस्टडी का मामला इलाहाबाद उच्च न्यायालय में विचाराधीन है। सोमवार (25 मई) को अनन्त मित्तल अपने बेटे का जन्मदिन मनाने के बहाने देहरादून से अपनी ससुराल मुजफ्फरनगर आया था। इसी दौरान ससुराल पक्ष के लोगों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि तैश में आकर अनन्त ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर निकाली और ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दीं।आरोपी द्वारा चलाई गई गोलियों की चपेट में आने से घर में मौजूद तीन महिलाएं लहूलुहान होकर गिर पड़ीं। इनमें शमा मित्तल (आरोपी की सास), सविता मित्तल (आरोपी की चचिया सास) और अपूर्वा मित्तल (आरोपी की पत्नी की भाभी) शामिल है।एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि रात करीब 8:30 बजे डायल-112 के माध्यम से पुलिस को घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर और थाना प्रभारी सिविल लाइन भारी पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अनन्त मित्तल को मौके से ही दबोच लिया और वारदात में इस्तेमाल की गई लाइसेंसी रिवॉल्वर को अपने कब्जे में ले लिया।एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि रात करीब 8:30 बजे डायल-112 के माध्यम से पुलिस को घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर और थाना प्रभारी सिविल लाइन भारी पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अनन्त मित्तल को मौके से ही दबोच लिया और वारदात में इस्तेमाल की गई लाइसेंसी रिवॉल्वर को अपने कब्जे में ले लिया।घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) संजय कुमार वर्मा और पुलिस अधीक्षक नगर (SP City) अमृत जैन ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने सभी घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मेरठ रेफर कर दिया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, वर्तमान में तीनों महिलाओं की स्थिति स्थिर बनी हुई है।एसएसपी मुजफ्फरनगर ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और मामले की निष्पक्ष व त्वरित जांच का पूरा भरोसा दिया। मौके पर एफएसएल (FSL) टीम को बुलाकर साक्ष्य संकलित किए गए हैं। थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा संबंधित सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है और अग्रिम कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

 

फिलहाल, पंचशील कॉलोनी में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *