मुजफ्फरनगर। अवैध संबंधों के विरोध पर सिरफिरे आशिक ने माशूका के पति की 17 बार गंडासे से प्रहार किए। हत्यारोपी का हर 1-1 वार बहुत ही खतरनाक था। सर के भी दो टुकड़े हो गए और मृतक की आंखें तक बाहर आ गई।

मुजफ्फरनगर की बुढाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत नई बस्ती में सुबह के समय हुई वारदात ने सबको सहमा दिया। सिरफिरे आशिक ने माशूका के पति की दिनदहाड़े गंडासे से काटकर की निर्मम हत्या करते हुए तमाम सीमाएं लांघ दी। आसपास के प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो उसने माशूका के पति को 17 बार गंडासे से प्रहार किए। मृतक तालिब जनपद मेरठ का निवासी था जो अपनी ससुराल में आया हुआ था वहीं इसी दौरान सिरफिरे आशिक द्वारा निर्मम हत्या कर मौके से फरार हो गया। प्रहार इतनी जबरदस्त है कि मृतक तालिब का सर के दो टुकड़े हो गए और आंख तक भी बाहर निकल आई हत्या की इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। आखिरकार पुलिस कब कार्यवाही करेगी। आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
तालिब काम के सिलसिले में सूरत जाता था। मायके में रह रही मीना के नई बस्ती में रहने वाले हाशिम के साथ अवैध संबंध हो गये। हाशिम का मीना के घर आना-जाना लगा रहता था। इस बात की जानकारी तालिब को हो गई। इसके बाद से तालिब और हाशिम में कई बार विवाद हुआ । तालिब भी ज्यादा समय बुढ़ाना में ही रहना शुरू कर दिया। वह कभी-कभी सूरत जाया करता था। 4 अगस्त को जब तालिब बुढ़ाना आया तो उसने पत्नी मीना को भी सूरत चलने के लिए बोला। यह बात मीना ने अपने प्रेमी को बता दी। हाशिम नहीं चाहता था कि मीना सूरत जाए । इसी बात को लेकर हाशिम और तालिब का 8 अगस्त की सुबह विवाद होने लगा। इसके बाद हाशिम ने तालिब की हत्या कर दी। बुढ़ाना कस्बा इंचार्ज ललित कसाना ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह अवैध संबंध होना सामने आया है। पति और प्रेमी में इस बात को लेकर विवाद हुआ था। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन कर दिया गया है। संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


