Skip to main content

TR NEWS UP-UK

आन डिमांड हथियार सप्लाई करने वाले गिरोह के तीन शातिर जखीरे के साथ दबोचे

मुजफ्फरनगर । हथियारों के जखीरे के साथ थाना खालापार पुलिस द्वारा अवैध शस्त्रों की खरीद-फरोख्त करने वाले 03 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 04 अवैध पिस्टल .32 बोर, 05 अवैध तमंचे 315 बोर, 01 तमंचा 12 बोर, 01 तमंचा .32 बोर, 20 जिन्दा कारतूस .32 बोर, 10 जिन्दा कारतूस 315 बोर, 10 जिन्दा कारतूस 12 बोर तथा 01 मोटरसाईकिल बरामद की गई।

सोमवार को थाना खालापार पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी अवैध शस्त्रों का व्यापार करने वाले 03 लोग 01 मोटरसाईकिल पर सवार होकर गहरा बाग वाले रास्ते से आने वाले हैं। सूचना पर पुलिस टीम शारडेन स्कूल के पीछे मोड पर पहुंची कुछ समय पश्चात 01 स्पलेण्डर मोटर साईकिल पर तीन व्यक्ति आते हुए दिखायी दिये जिन्हे पुलिस टीम द्वारा चेकिंग हेतु रूकने का इशारा किया गया। मोटरसाईकिल सवारों द्वारा पुलिस टीम कौ देखकर वापस मुडकर भागने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए मोटरसाईकिल सवारों को भागने का अवसर दिए बिना आवश्यक बल प्रयोग कर पकड लिया गया। अभियुक्तगण की जमा-तलाशी में उनके कब्जे से 04 अवैध पिस्टल .32 बोर, 05 अवैध तमंचे 315 बोर, 01 तमंचा 12 बोर, 01 तमंचा .32 बोर, 20 जिन्दा कारतूस .32 बोर, 10 जिन्दा कारतूस 315 बोर, 10 जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद किये गये। थाना खालापार पुलिस द्वारा अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया तथा गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*

*1.* अंकित उर्फ लादेन पुत्र प्रदीप निवासी निवासी ग्राम बिरालसी थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर।

*2.* वैभव उर्फ विशु पुत्र महक सिंह निवासी निवासी ग्राम बिरालसी थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर।

*3.* आकाश उर्फ काला पुत्र कृष्णपाल उर्फ किशन लाल निवासी निवासी ग्राम बिरालसी थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर।

 

*बरामदगी का विवरण-*

• 04 अवैध पिस्टल .32 बोर

• 05 अवैध तमंचे .315 बोर

• 01 अवैध तमंचा 12 बोर

• 01 अवैध तमंचा .32 बोर

• 20 जिन्दा कारतूस .32बोर

• 10 जिन्ता कारतूस 315 बोर

• 10 जिन्दा कारतूस 12 बोर

• 01 स्पलैण्डर मोटरसाईकिल नं0 HR 05 AV 7732

 

*पंजीकृत अभियोग का विवरण-*

1.मु0अ0सं0- 177/2026 धारा 3/25/26(2)/29 आयुध अधिनियम थाना खालापार, मुजफ्फरनगर।

प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हम लोग दोस्त हैं तथा हमारे द्वारा अवैध शस्त्रों का व्यापार किया जाता है। हम लोग अवैध शस्त्र खरीदकर लाते हैं तथा उन्हे उंचे दामों पर बेचकर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित किया जाता है। आज भी हम अवैध शस्त्र खरीदकर लाये थे कि पुलिस द्वारा हमें पकड लिया गया।

थाना खालापार पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तगण शातिर किस्म के अपराधी हैं जिनके द्वारा अवैध शस्त्रौं का व्यापार किया जाता है। पुलिस द्वारा इनके विस्तृत आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी की जा रही है तथा अभियुक्तण के FORWARD & BACKWARD LINKAGES के बारे में भी जानकारी की जा रही है।

 

 

 

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *