मुजफ्फरनगर। थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा अवैध शस्त्रों की सप्लाई करने वाले 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 01 अवैध पिस्टल .32 बोर, 03 अवैध तमंचे 315 बोर मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किए हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक, क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि बीती रात्रि में थाना बुढाना पुलिस संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चैकिंग कर रही थी। चैकिंग के दौरान थाना बुढाना पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर बुढाना-काधला मार्ग से विज्ञाना जाने वाले रास्ते पर एचपी गैस गोदाम के पास 04 संदिग्ध व्यक्ति खडे दिखाई दिये। पुलिस टीम जब उनके पास पहुंची तो संदिग्धों के द्वारा भागने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण को भागने का अवसर दिये बिना आवश्यक बल प्रयोग कर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 01 अवैध पिस्टल .32 बोर, 03 अवैध तमंचे मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किये गये। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बुढाना पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*
*1.* आर्यन पुत्र बिल्लू निवासी ग्राम टाण्डा माजरा थाना बुढाना मु0नगर, उम्र करीब 22 वर्ष
*2.* अनस पुत्र अलाउद्दीन निवासी ग्राम कबीर पुर थाना शाहपुर मु0नगर, उम्र करीब 21 वर्ष
*3.* सुहैल राणा पुत्र जुल्फिकार निवासी ग्राम जौला थाना बुढाना मु0नगर, उम्र करीब 24 वर्ष
*4.* वंश पाल पुत्र संजीव कुमार निवासी ग्राम अलीपुर अटेरना थाना बुढाना मु0नगर, उम्र करीब 20 वर्ष
*बरामदगी का विवरण-*
✔️ 01 अवैध पिस्टल 32 बोर (मेड इन इटली)
✔️ 03 अवैध तमंचे 315 बोर
✔️ 02 जिंदा कारतूस 315 बोर ।
प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा अवैध शस्त्रों की सप्लाई का कार्य किया जाता है। हम लोग बाहर से सस्ते दामों पर अवैध शस्त्रों को खरीदकर लाते हैं तथा उन्हे मांग के आधार पर उंचे दामों पर बेचकर अवैध लाभ अर्जित करते हैं। आज हम थानाक्षेत्र बुढाना में अवैध शस्त्रों की सप्लाई के लिये आये थे कि पुलिस द्वारा हमें पकड लिया गया।
थाना बुढाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तगण के विस्तृत आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी की जा रही है तथा अवैध शस्त्रों की सप्लाई के सम्बन्ध में FORWARD & BACKWARD LINKAGES की भी जांच की जा रही है।
उक्त सराहनीय कार्य हेतु थाना बुढाना पुलिस टीम को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा ₹15,000/- के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।