मुजफ्फरनगर। दोपहर करीब 13ः15 बजे थाना तितावी पुलिस को डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि एक स्कूल बस व 01 मोटरसाइकिल में ग्राम हैदरनगर जाने वाले मार्ग पर दुर्घटना हो गयी है। उक्त सूचना पर तितावी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तो पाया कि मोटरसाइकिल पर 04 व्यक्ति सवार थे। दुर्घटना में मोटरसाइकिल चालक महिपाल पुत्र प्रकाश उम्र करीब 45 वर्ष की मृत्यु हो गई। साथ ही अभी पुत्र महिपाल उम्र करीब 08 वर्ष व राधिका पुत्री महिपाल उम्र करीब 12 वर्ष की भी मृत्यु हो गई। दुर्घटना में पूनम पत्नी महिपाल उम्र करीब 45 वर्ष घायल हो गई, जिन्हें उपचार हेतु तत्काल अस्पताल भिजवाया गया। मृतकों के शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही हेतु भिजवाया गया है। उक्त सभी निवासी ग्राम हैदर नगर, जलालपुर थाना तितावी, मुजफ्फनगर के हैं। स्थानीय पुलिस द्वारा बस चालक को हिरासत में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।


