मुजफ्फरनगर । आम आदमी पर महंगाई का बोझ बढ़ रहा है। खाद्य तेल, दाल और जीरे की कीमतों में उछाल का असर सीधे थाली पर पड़ रहा है। मेवा काजू-बादाम और मखाने की कीमत भी बढ़ी है। एक दुकानदार ने कहा कि कि सरसों के तेल में 18 रुपये की तेजी आई है। थोक बाजार में यह 112 रुपये लीटर था, लेकिन इस समय कीमत 130 रुपये है। सरसों का बाजार तेज होने से तेल की कीमत बढ़ी है। अभी इसमें कमी के आसार नहीं हैं। वहीं, रिफाइंड की कीमत में भी तेजी आई है। यह 103 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 108 रुपये पहुंच गया है। दूसरी आम जरूरत की चीजों पर भी महंगाई की मार से आम जनता बिलबिला रही है। यह वो जनता है जिसे महंगाई भत्ता नहीं मिलता।
Author: Taja Report
Post Views: 15

