मुज़फ्फरनगर। शुक्रवार को मुज़फ्फरनगर के एआरटीओ ऑफिस मुजफ्फरनगर में उस समय हलचल मच गई, जब करीब 8 फीट से भी अधिक लंबाई वाला युवक ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए वहां पहुंचा। युवक को देखने के लिए कार्यालय में मौजूद लोगों की भीड़ लग गई और हर कोई उसकी लंबाई देखकर हैरान रह गया। जानकारी के अनुसार जानसठ क्षेत्र के भंगेला भेंगी गांव निवासी करण सिंह पुत्र संजय राठी अपने ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित कार्य के लिए एआरटीओ ऑफिस पहुंचे थे। उनकी असाधारण लंबाई को देखकर वहां मौजूद लोग उनके साथ फोटो खिंचवाने और सेल्फी लेने लगे। इस दौरान कई अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी करण सिंह के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बातचीत में बताया गया कि लगभग साढ़े आठ फीट लंबे करण सिंह अभी युवा हैं और अधिकांश समय घर पर ही बिताते हैं। उनकी लंबाई को लेकर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।