Skip to main content

TR NEWS UP-UK

8 अप्रैल को दिन में दिखेगा रात का नजारा

इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल दिन सोमवार को लगने जा रहा है। यह सूर्य ग्रहण रात 09 बजकर 12 मिनट पर लगेगा और इसका समापन 9 अप्रैल दिन मंगलवार को 02 बजकर 22 एएम पर होगा। यह सूर्य ग्रहण मीन राशि और स्वाति नक्षत्र में होगा। भारत में यह नहीं दिखेगा लेकिन कई स्थानों पर दिन में रात का नजारा देखने को मिलेगा।

सूर्य ग्रहण के दिन सोमवती अमावस्या है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सूर्य ग्रहण आमवस्या पर और चंद्र ग्रहण पूर्णिमा तिथि पर लगता है। य​ह सूर्य ग्रहण अमेरिका, कनाडा, यूरोप के कुछ पश्चिमी भागों और मेक्सिको में दिखाई देगा। इसके अलावा यह प्रशांत महासागर, अटलांटिक महासागर और आर्कटिक में भी देखा जा सकता है। अमेरिका में होने वाला यह सूर्य ग्रहण बेहद दुर्लभ है। क्योंकि 2024 में अगर आप इस सूर्य ग्रहण को नहीं देख सके तो आपको 20 साल इंतजार करना पड़ेगा। 2044 में 23 अगस्त को आप फिर अमेरिका में ग्रहण को देख सकेंगे। हालांकि वह कुछ ही राज्यों में दिखेगा, जिस कारण उसे खास नहीं माना जा रहा है। 2045 में दूसरा ग्रहण आएगा। इससे पहले 2017 में पूर्ण सूर्य ग्रहण अमेरिका में लगा था।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *