मुज़फ्फरनगर। ऑपरेशन सवेरा अभियान के तहत थाना सिविल लाइन पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए नशे के तीन सौदागरो को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 72000 नशीले केप्सूल व 549 नशीले इंजेक्शन व घटना मे प्रयुक्त एक गाड़ी भी बरामद की गई है। पकडे गये नशे के तीन सौदागर दीपक,कलीम और जुनेद गिरफ्तार!!
एस एस पी संजय वर्मा ने बताया कि जनपद मुजफ्फरनगर में अवैध मादक पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वाले अभियुक्तगण के विरूद्ध चलाये जा रहे “ऑपरेशन सवेरा” अभियान के अन्तर्गत दिनांक 26.08.2026 को थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा दौराने पुलिस चेकिंग मुखबिर की सूचना पर 03 शातिर अवैध मादक पदार्थ तस्कर अभियुक्तगण को माल रोड से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से स्पास्मोविल कम्पनी की ट्रामाडोल नशीली दवाई के केप्सूल (भूरा रंग) के 48,000 कैप्सूल व स्पास्मोविल कम्पनी की ट्रामाडोल नशीली दवाई के केप्सूल (नीला रंग) कुल 24,000 कैप्सूल तथा ए एविल कम्पनी के 50 व पैंटासिल कम्पनी के 499 इंजेक्शन कुल 72,000 कैप्सूल व 549 इंजेक्शन ( जिनकी अनुमानित कीमत 6,65,000/- रुपये) व तस्करी की घटना मे प्रयुक्त एक बलेनो कार बरामद की गयी। थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तगण की FORWARD व BACKWARD लिंको की जांच की जा रही है तथा अभियुक्त गिरफ्तारी तथा बरामदगी के सम्बन्ध में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*
*1.* दीपक पुत्र रोहताश निवासी तीर्थ कालोनी, रेलवे स्टेशन के पास खतौली मूल निवासी ग्राम कुतुबपुर थाना छपार, मुजफ्फरनगर, उम्र करीब 26 वर्ष।
*2.* कलीम पुत्र अशफाक निवासी बधौली थाना खरखौदा जनपद मेरठ, उम्र 29 वर्ष।
*3.* जुनैद पुत्र इकबाल नि0 मुफ्ती कय्यूम मदरसा के पास, जूस वाली गली लोहिया नहर थाना लोहिया नगर जनपद मेरठ, 26 वर्ष।
*बरामदगी का विवरणः* –
🔸 स्पास्मोविल कम्पनी की ट्रामाडोल नशीली दवाई के केप्सूल (भूरा रंग) कुल 48,000 कैप्सूल
🔸 स्पास्मोविल कम्पनी की ट्रामाडोल नशीली दवाई के केप्सूल (नीला रंग) कुल 24,000 कैप्सूल
🔸 एविल कम्पनी के 50 इंजेक्शन
🔸 पैंटासिल कम्पनी के 499 इंजेक्शन
🔸 एक बलैनो कार (बिना नंबर)
प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि हम लोग दवाईयों की सप्लाई का कार्य करते हैं तथा हमारा संपर्क हापुड निवासी एक व्यक्ति से व्हाटसएप के माध्यम से है जो दवाईयों का कारोबार करता है। हम लोग उससे ब्लैक मे कैप्सूल व इंजैक्शन खरीद कर लाते है और ऊचे दामो पर डिमांड के अनुसार सप्लाई करते है क्योकि ये कैप्सूल व इंजेक्शन बहुत सारे लोग नशे के लिए प्रयोग करते है समान्यतः इन कैप्सूलो व इंजेक्शनों की बिक्रीं रजिस्ट्रर्ड डाक्टर द्वारा लिखे गये प्रेसक्रिप्शन पर ही लाईसेंस धारक द्वारा ही बेचा जा सकता है इस कारण नशा करने वाले युवको को मेडिकल स्टोर से नही मिल पाता तो हम ऐसे युवको को दुकानो से अलग उंचे दामों पर बेचते है तथा अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करते हैं। आज हम इन कैप्सूलों/इन्जैक्शन की सप्लाई करने के लिये जा रहे थे कि पुलिस द्वारा हमें पकड लिया गया।
थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तगण की FORWARD व BACKWARD लिंको की जांच की जा रही है तथा विस्तृत आपराधिक इतिहास के बारे में भी जानकारी की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा उक्त सराहनीय कार्य करने वाली थाना सिविल लाईन पुलिस टीम को 20 हजार के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है।


