Skip to main content

TR NEWS UP-UK

70 साल के मौलाना ने किया 7 साल की बच्ची से रेप, गिरफ्तार

कानपुर। ग्वालटोली में 7 साल की बच्ची से रेप का प्रयास करने वाले 70 वर्षीय मौलाना को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह चॉकलेट देने के बहाने बच्ची को बहलाकर ले गया था।

इलाकाई लोगों ने मौके से उसे पकड़ा था, लेकिन किसी तरह फरार हो गया था। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी। आखिर पुलिस ने आरोपी मौलाना को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसने कई बच्चियों से दुष्कर्म के प्रयास और छेड़छाड़ की बात कबूली है। दोपहर के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया। ग्वालटोली थानाक्षेत्र निवासी मौलाना मुख्तार उर्फ मौलाना चच्चा शुक्रवार को पड़ोस में रहने वाली सात साल की बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर अपने साथ ले गया था। आरोपी ने अपने घर पर ही बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास किया। इसी दौरान इलाके के एक युवक ने मौलाना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *