Skip to main content

TR NEWS UP-UK

650 करोड़ के जीएसटी फर्जीवाड़े खुलासा होने के बाद हड़कंप मचा

गाजियाबाद। गाजियाबाद में बड़े जीएसटी फर्जीवाड़े का खुलासा सीजीएसटी ने किया है। 650 करोड़ के फर्जीवाड़े खुलासा होने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। 

CGST गाजियाबाद कमिश्नर संजय लवानिया के नेतृत्व में यह कार्यवाही की गई। मामले में गौरव तोमर और छत्रपाल शर्मा को गिरफ्तार किया गया है। बताया जाता है कि फर्जी बिलिंग और फर्जी कंपनियों से इन लोगों ने करोड़ों का खेल कर दिया। वे टैक्स काटकर बिल देते थे लेकिन कंपनियों को माल की सप्लाई नहीं होती थी। 120 फर्जी कंपनियों से खेल को अंजाम दिया गया। इसमें 650 करोड़ का टर्न ओवर दिखाया गया है। साथ ही 110 करोड़ के फ्रॉड इनवॉइस कर दिए गए। इनके एक एक मोबाइल पर कई कंपनियां रजिस्टर्ड है। सारी कंपनियों के OTP इन्हीं के मोबाइल पर आते थे। कई मोबाइल और लैपटॉप भी बरामद किए गए हैं। पुलिस दोनों को गिरफ्तार करके मेरठ ले गई है।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *