Taja Report

60000 रुपए की रिश्वत लेते महिला एसडीएम को गिरफ्तार किया

https://www.instagram.com/reel/DXOsqQdkWkK/?igsh=MzcxdWdlY3g0cXd6

करोली। 60000 रुपए की रिश्वत लेते महिला एसडीएम को गिरफ्तार किया गया है।

राजस्थान के करौली जिले के नादौती में एंटी करप्शन ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई में एसडीएम काजल मीणा, रीडर दिनेश कुमार सैनी और UDC प्रवीण धाकड़ को ₹60,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। जमीन के बंटवारे के मामले में यह रिश्वत मांगी थी। ट्रैप के दौरान तीनों को कार्यालय से पकड़ा गया। कार्रवाई में रिश्वत की रकम के अलावा करीब ₹4 लाख नकद भी बरामद हुए, मामले की जांच जारी है। एसडीएम काजल की अभी सिर्फ यह दूसरी पोस्टिंग ही थी और दूसरी पोस्टिंग में ही रिश्वत लेते धर ली गईं।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *