नई दिल्ली। केंद्रीय दवा मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने अक्टूबर महीने की लेटेस्ट रिपोर्ट जारी की है। इसमें बाजार में 56 दवाएं खराब क्वालिटी की मिली हैं, जिनमें रोजाना इस्तेमाल होने वाली मेडिसिन भी शामिल हैं। इसके अलावा तीन नकली दवाएं भी बाजार में धड़ल्ले से बिक रही हैं।
नियमित नियामक निगरानी गतिविधि के अनुसार, गैर-मानक गुणवत्ता (एनएसक्यू) और नकली दवाओं की सूची सीडीएससीओ पोर्टल पर हर महीने जारी की जाती है। अक्टूबर की रिपोर्ट के हिसाब से केंद्रीय औषधि प्रयोगशालाओं ने जांच में 56 दवा के नमूनों की क्वालिटी नॉन स्टैंडर्ड बताई. वहीं, तीन दवाएं जांच में नकली पाई गईं।
गौरतलब है कि सीडीएससीओ की तरफ से हर महीने यह जांच होती है, जिसमें बाजार में मौजूद दवाइयों के सैंपल लिए जाते हैं और उनका टेस्ट किया जाता है। अक्टूबर महीने की लिस्ट में 56 दवाइयां नॉन स्टैंडर्ड क्वालिटी की निकलीं, जिनमें कैल्शियम 500, विटामिन डी3 250, आईयू टेबलेट्स आईपी, सिप्रोफ्लाक्सासिन टैबलेट यूएसपी 500, एसेक्लोफेनाक, पैरासिटामोल टेबलेट्स जैसी दवाइयां शामिल हैं. फिलहाल, नकली दवाओं के नाम पता नहीं लगे हैं।

