मुजफ्फरनगर। एक वाटर पार्क में 5 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चा परिवार के साथ घूमने आया था। परिवार के लोग वाटर पार्क में मस्ती कर रहे थे, जबकि बच्चा पास में बने बच्चों के पूल में नहा रहा था।
भौराकलां थाना क्षेत्र के गांव सदरूद्दीन नगर मजरा में कपिल कुमार परिवार के साथ रहते हैं। वह पेशे से प्राइवेट टीचर हैं। रविवार सुबह 10 बजे कपिल परिवार वालों के साथ घूमने के लिए गांव सराय स्थित वाटर पार्क गए थे। उनके साथ में बेटा चिंटू (5) और परिवार के अन्य बच्चे भी थे। बच्चा वहां एडल्ट सेक्शन में पहुंच गया। यहां उसका पैर फिसल गया और 4 फीट गहरे पानी में डूबने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया। आवाज सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और बच्चे को बाहर निकाला। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Author: Taja Report
Post Views: 160


