Taja Report

5.40 लाख की नकदी सहित दो गिरहकट गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। थाना बुढाना पुलिस व एस0ओ0जी0 की संयुक्त टीम द्वारा बस अड्डे व भीड-भाड वाली जगहो पर यात्रियों के बैग से नगदी व ज्वैलरी चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 01 अभियुक्त घायल सहित कुल 02 अभियुक्तों को  मुठभेड में गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से 05 लाख 40 हजार रूपये, 02 अदद तमंचे 01 खोखा कारतूस, 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर व 01 मिस कारतूस 315 बोर, 01 आधार कार्ड एवं एक मोटरसाईकिल प्लेटिना बिना नम्बर प्लेट बरामद की गई है।

22 अप्रैल को वादिया श्रीमति रेशमा पत्नि सुहैब निवासी मौ0 कस्सावान कस्बा व थाना बुढाना जनपद मुजफ्फरनगर ने थाना बुढाना पुलिस को लिखित तहरीर देते हुए अवगत कराया कि अज्ञात चोरो द्वारा उनके बैग को ब्लेड से काटकर 50,000 रुपये, सोने व चाँदी के आभूषण चोरी कर लेने की घटना कारित की गयी है । प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बुढाना पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 172/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया। उक्त घटना के सफल अनावरण हेतु उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में पुलिस टीम का गठन किया गया।  टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर क्राउन पब्लिक स्कूल के पास मंदवाडा की ओर जाने वाले रास्ते पर बदमाशों के साथ पुलिस मुठभेड हुई जिसमें 01 अभियुक्त शकील उर्फ घोडा पुत्र रशीद हाल निवासी इब्राहिम मस्जिद के पास पठानपुरा कस्बा व थाना मंगलौर जनपद हरिद्वार स्थायी पता पीर वाली गली मिमलाना रोड थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फरनगर को पुलिस मुठभेड के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के बाएं पैर में गोली लगी है तथा अभियुक्त के साथी शाहिब पुत्र बसेरू निवासी ग्राम सिखरेडा थाना सिखेडा जिला मुजफ्फरनगर को कामबिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 05 लाख 40 हजार रूपये, अवैध शस्त्र मय कारतूस, 01 मोटरसाइकिल, 01 आधार कार्ड बरामद किया गया। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बुढाना पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रह है।

 

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*

*1.* शकील उर्फ घोडा पुत्र रशीद हाल निवासी इब्राहिम मस्जिद के पास पठानपुरा कस्बा व थाना मंगलौर जनपद हरिद्वार स्थायी पता पीर वाली गली मिमलाना रोड थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फरनगर (पुलिस मुठभेढ में घायल)

*2.* शाहिब पुत्र बसेरू निवासी ग्राम सिखरेडा थाना सिखेडा जिला मुजफ्फरनगर (कामबिंग के दौरान गिरफ्तार)

 

*बरामदगी का विवरण-*

✅ 05 लाख 40 हजार रूपये (सम्बन्धित मु0अ0सं0 172/2026 धारा 303(2)/112/317(2) बीएनएस थाना बुढाना मु0नगर)

✅ 02 अदद तमंचे 315 बोर व 01 खोखा कारतूस 315 बोर व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर व 01 मिस कारतूस 315 बोर

✅ एक मोटरसाईकिल प्लेटिना बिना नम्बर प्लेट

✅ एक अदद आधार कार्ड (सम्बन्धित मु0अ0सं0 183/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना बुढाना मु0नगर )

प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि हम लोग बस अड्डे व भीड-भाड वाली जगहो पर यात्रियों के बैग से नगदी व ज्वैलरी चोरी कर लेते है । चोरी करने के बाद ज्वैलरी बेचकर उनसे प्राप्त धन को आपस में बाँट लेते हैं और अपने शौक मौज पर खर्च कर लेते है । दिनांक 22.04.2026 को हम लोगों ने एक महिला के बैग से नगदी व जेवरात चोरी किये थे, उन जेवरात को हमने बेच दिया था। हमसे जो नगदी बरामद हुई है वह उनही जेवरात की है जो हमने बेचे थे।

 

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

pusulabet güncel giriş
pusulabet giriş
pusulabet
pusulabet güncel giriş
pusulabet giriş
pusulabet
casibom güncel giriş
casibom giriş
casibom
jojobet