Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर। नवशक्ति यात्रा 2026 के पांचवें दिन कीर्तन भवन, नई मंडी में महिला संवाद एवं धार्मिक सामग्री संग्रह अभियान का आयोजन किया गया ।

 

भारतीय जनता पार्टी की जिला मंत्री एवं नवशक्ति यात्रा की संयोजक ममता अग्रवाल के नेतृत्व में नवशक्ति यात्रा के पांचवें दिन नई मंडी स्थित कीर्तन भवन में महिला संवाद एवं धार्मिक सामग्री के सम्मानजनक संग्रह अभियान का आयोजन किया गया।

 

धार्मिक सामग्री के सम्मानजनक संग्रह हेतु दान पात्र स्थापित किया गया। नवशक्ति यात्रा के अंतर्गत धार्मिक आस्था के सम्मान के साथ अनुपयोगी धार्मिक सामग्री के व्यवस्थित संग्रह एवं सदुपयोग की पहल को आगे बढ़ाया गया। इससे स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।

 

कार्यक्रम में अंजू गोयल जी को इस मंदिर के दानपात्र का प्रभारी बनाया गया। मंजू माहेश्वरी जी ने दानपात्र की स्थापना से पर्यावरण एवम् समाज को होने वाली लाभ के बताए।संतोष शर्मा एवम् मोनाली पंवार ने कार्यक्रम के सफल संचालन एवं महिलाओं की सहभागिता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

ममता अग्रवाल ने कहा कि नवशक्ति यात्रा का उद्देश्य महिलाओं को जागरूक करना, उन्हें अपनी बात रखने के लिए मंच प्रदान करना तथा समाज में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रोत्साहित करना है। महिलाओं का जागरूक और सशक्त होना समाज की प्रगति के लिए अत्यंत आवश्यक है। नवशक्ति यात्रा के माध्यम से महिलाओं को जोड़ने और सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

 

नवशक्ति यात्रा 2026 के माध्यम से महिलाओं के सम्मान, जागरूकता, सामाजिक सहभागिता और सशक्तिकरण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।

कार्यक्रम में उपस्थित महिलाएं:

अंजू गोयल, मंजू माहेश्वरी, संतोष शर्मा, ज्योतिका साहनी, भावना गुप्ता, रेखा अग्रवाल, राशि सिंघल, मोनाली पंवार, हिमानी, निरुपमा एवं निशु सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *