मुजफ्फरनगर पुलिस के सर्विलांस सेल ने गुमशुदा व खोए हुए 214 स्मार्टफोन मोबाइल फ़ोन बरामद किए हैं। जिनकी कीमत 41 लाख रुपए है। पुलिस ने आज बरामद मोबाइल स्वामियों को सौंप दिए। मोबाइल प्राप्त कर मोबाइल स्वामियों ने मुज़फ्फरनगर पुलिस को धन्यवाद दिया।
सर्विलांस सेल द्वारा गुमशुदा/खोये हुये कुल 214 स्मार्ट मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत लगभग 41 लाख रूपये) बरामद कर मोबाइल स्वामियों को सुपुर्द किये। सर्विलांस टीम द्वारा जनपद के विभिन्न स्थानों पर खोये/गुम हुए कुल 214 मोबाइल फोन को बरामद किया गया। नागरिकों द्वारा अपने गुम/खोये हुए मोबाइल फोन को प्राप्त करने के लिए प्रार्थना पत्र दिये गये थे जिन्हें सर्विलांस टीम द्वारा अथक परिश्रम एवं मेहनत के फलस्वरूप राज्य के विभिन्न स्थानों से बरामद किया गया। पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत द्वारा गुमशुदा/खोये हुए मोबाइल फोन के वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया गया। मोबाइल स्वामियों द्वारा सर्विलांस टीम का आभार व्यक्त किया गया तथा आम जनमानस द्वारा इस सराहनीय कार्य के लिए मुजफ्फरनगर पुलिस की प्रशंसा की जा रही है।
*बरामद किये गये मोबाइल फोन का विवरण-*
*1.* विभिन्न कम्पनियों के कुल 214 स्मार्ट मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत करीब 41 लाख रुपये)
*बरामद करने वाली टीमः-*
*1.* प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह सर्विलांस सेल, मुजफ्फरनगर।
*2.* कम्प्यूटर ऑपरेटर सौरभ त्यागी सर्विलांस सेल, मुजफ्फरनगर।
*3.* है0का0 राहुल सिरोही सर्विलांस सेल, मुजफ्फरनगर।
*4.* का0 सौरभ सहलोत सर्विलांस सेल, मुजफ्फरनगर।
*5.* का0 ललित कुमार सर्विलांस सेल, मुजफ्फरनगर।
*6.* का0 नितिन कुमार सर्विलांस सेल, मुजफ्फरनगर।


