मुजफ्फरनगर। आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत पंजाब राज्य से तस्करी कर बिहार ले जायी जा रही लगभग 40 लाख रुपये की अवैध शराब जब्त, 02 अभियुक्त 535 पेटी अंग्रेजी शराब व तस्करी के लिए प्रयुक्त फर्जी नम्बर प्लेट लगे ट्रक व 01 कार के साथ गिरफ्तार कर लिया।
क्षेत्राधिकारी बुढाना गजेन्द्र पाल सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक बुढाना आनन्द देव मिश्र के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 17.03.2024 को दौराने चौकिंग 02 अन्तरराज्यीय शराब तस्कर अभियुक्तगण को खतौली तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तगण के कब्जे से पंजाब राज्य से लायी जा रही करीब 40 लाख रूपये कीमत की 535 पेटी अवैध शराब व घटना में प्रयुक्त ट्रक मय फर्जी नम्बर प्लेट व 01 कार को बरामद किया गया। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एंव बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बुढाना पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*
*1.* मनी राणा पुत्र जगतराम निवासी तुगालागेट मन्दिर वाली गली थाना सदर जनपद अमृतसर, पंजाब।
*2.* गुरआशिष पुत्र पवन कुमार निवासी 8/6 स्काई नेट टावर्स पटियाला रोड जिकरपुर थाना जिकरपुर मोहाली, पंजाब।
*बरामदगी का विवरण-*
✅ 535 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब इम्पीरियल ब्लू मार्का फोर सैल इंन पंजाब ( कीमत करीब 40 लाख रूपये )।
✅ तस्करी में प्रयुक्त 01 ट्रक मय फर्जी नम्बर प्लेट।
✅ 01 फोरच्यूनर कार (घटना में प्रयुक्त)
अभियुक्तगण द्वारा पूछताछ के दौरान बताया गया कि लोकसभा चुनाव की घोषणा होते ही बिहार में शराब की डिमाण्ड बढ जाती है जिस कारण हम लोग पंजाब राज्य से ट्रक में अवैध शराब भरकर प्लाई के नीचे छिपा कर पंजाब से हरियाणा, उत्तरप्रदेश के रास्ते होते हुए बिहार राज्य लेकर जा रहे थे। पुलिस से बचने के लिए हम लोग ट्रक के ऊपर फर्जी नम्बर प्लेट लगा लेते थें। जिसमे मनी राणा का कार्य शराब को ट्रक में छिपाकर बिहार ले जाने का है तथा गुरआशिष का कार्य बिहार में बिक्री कराने का है। इस कार्य में हमारे साथी 1. रोहित खुराना पुत्र सेवाराम निवासी स्टेट कालोनी थाना सदर, अमृतसर. पंजाब 2. सोनू पुत्र नामालूम निवासी तरनतारण 3. राजेश पुत्र नामालूम निवासी भिवानी हरियाणा भी शामिल है जो हमें अमृतसर से शराब भरकर देते है जिसें हम बिहार पहुंचाने का कार्य करते है। जिसको पहुचानें के लिए हमे पैसें दिए जाते है। आज भी हम ट्रक पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर उसमें अवैध शराब भरकर ले जा रहे थे जिसे आपने पकड लिया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।


