लखनऊ। युवक ने पहले युवती से राखी बंधवाई और फिर लव जिहादी बनकर कर युवती को फंसाकर ब्लैकमेलिंग की। इसके बाद धर्म परिवर्तन कराकर सीरिया ले गया।
पीजीआई क्षेत्र में 21 साल की युवती के लापता होने की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन एक्टिव हो गया है। इराशाद अली नाम क युवक पर आरोप है कि वह युवती का धर्मांतरण कराकर सीरिया लेकर चला गया है इस मामले में पीजीआई का एक डॉक्टर भी शामिल है। हालांकि, अभी पुलिस गहनता से जांच कर रहा है युवती के लापता होने पर परिवार वालों ने शिकायत दर्ज कराया। शिकायत में बताया गया कि आरोपी इरशाद अली युवती के परिवार से बहुत पहले से संपर्क में था। आरोपी ने पहले युवती से राखी बंधवाकर परिवार वालों का दिल जीता। फिर आए दिन घर आने-जाने लगा। इसके बाद युवती को फोन करके परेशान करता था और उसकी आपत्तिजनक तस्वीर भी ले ली थी। इसी के जरिए वह युवती को ब्लैकमेल करता था। हालांकि, जब परिवार वालों ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने लापता युवती को सीरिया ले जाने की धमकी दी। इसके बाद वह उसे सीरिया ले गया।

