Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर। उ0प्र0 पुलिस आरक्षी परीक्षा को जनपद में शुचितापूर्ण, पारदर्शी एवं नकलविहीन सम्पन्न कराने हेतु एसएसपी व पुलिस अधीक्षक नगर मुजफ्फरनगर द्वारा निरंतर परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

उ0प्र0 पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा दिनांक 08.06.2026, 09.06.2026 एवं 10.06.2026 को दो पालियों में आयोजित की जा रही है। परीक्षा को जनपद मुजफ्फरनगर में सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने हेतु पर्याप्त पुलिस बल, सेक्टर एवं जोनल अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है तथा समस्त परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। इसी क्रम में एसएसपी संजय वर्मा व पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन द्वारा निरंतर परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा ड्यूटी पर नियुक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए जा रहे हैं। परीक्षा की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के लिए प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। इस दौरान अधिकारियों द्वारा परीक्षा केन्द्रों के प्रवेश द्वारों पर अभ्यर्थियों की सघन चेकिंग व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, कंट्रोल रूम से सतत निगरानी, प्रश्नपत्रों की सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षा कक्षों की निगरानी तथा परीक्षा केन्द्रों के आसपास कानून एवं शांति व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। साथ ही परीक्षा प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता, नकल अथवा व्यवधान उत्पन्न करने वाले तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक नगर महोदय द्वारा ड्यूटी पर नियुक्त पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया गया है कि परीक्षा अवधि के दौरान परीक्षा केन्द्रों एवं उनके आसपास सतर्क दृष्टि बनाए रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था को सुदृढ बनाये रखें तथा सम्बन्धित को निर्देशित किया गया कि परीक्षा केन्द्रों के प्रवेश द्वारों पर सघन चेकिंग एवं फ्रिस्किंग एवं प्रत्येक अभ्यर्थी की निर्धारित मानकों के अनुरूप जांच के उपरांत ही प्रवेश देने के निर्देश दिये जाए।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *