प्रयागराज। डेढ़ लाख के इनामी बदमाश से एसटीएफ की मुठभेड़ में इनामी बदमाश भानु प्रताप सिंह गंभीर घायल हो गया। बाद में उसकी मौत हो गई। उसने घिरने पर स्टेन गन से गोलियां बरसाईं।
40 से ज्यादा मुकदमे भानु प्रताप पर गोरखपुर, आजमगढ़, प्रयागराज और अयोध्या परिक्षेत्र में दर्ज हैं। एसटीएफ की मुठभेड़ में मारे बदमाश भानु प्रताप सिंह उर्फ बबलू को भर्ती कराया गया। वहां उसने दम तोड़ दिया। उस पर गोरखपुर आजमगढ़ और अयोध्या परिक्षेत्र से ईनाम घोषित है।
Author: Taja Report
Post Views: 151

