Taja Report

योगी का स्वागत :मुजफ्फरनगर पालिका अध्यक्ष, भाजपा नेता गौरव स्वरूप और विकल्प जैन ने किया निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को प्रस्तावित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे को लेकर प्रशासनिक और नगर पालिका स्तर पर तैयारियां तेज हो गई हैं। शहर में सीएम योगी आदित्यनाथ के ऐतिहासिक स्वागत एवं अभिनंदन के लिए चल रही नगर की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के लिए नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने शनिवार की शाम विभिन्न स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा और आवश्यक निर्देश जारी किए। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप और सभासद भी साथ रहे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पूरे शहर में उत्सव जैसा वातावरण है।मुजफ्फरनगर शहर में 13 अपै्रल को प्रस्तावित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केन्द्र सरकार में कौशल विकास राज्यमंत्री चौधरी जयंत सिंह के आगमन को लेकर शहर में उत्साह का माहौल दिखाई दे रहा है। इसी क्रम में नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप नगर भ्रमण पर निकलीं और उनके द्वारा नगरपालिका परिषद द्वारा लगभग सवा करोड़ रुपये की लागत से निर्मित लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर के भव्य स्मारक के अनावरण की तैयारियों को विशेष रूप से परखा गया। मीनाक्षी स्वरूप ने देवी अहिल्याबाई होल्कर चौराहे पर चल रहे चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों से प्रगति की जानकारी ली और कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री के आगमन से पहले सभी कार्य पूर्ण गुणवत्ता के साथ संपन्न होने चाहिए।इसके बाद उन्होंने नुमाइश ग्राउंड पहुंचकर जनसभा स्थल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मंच, सुरक्षा, बैठने की व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, स्वच्छता, पेयजलापूर्ति और आमजन की सुविधा से जुड़े सभी पहलुओं की विस्तार से समीक्षा की गई। नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि मुजफ्फरनगर के लिए यह गौरव का अवसर है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर के भव्य स्मारक का अनावरण करेंगे। यह स्मारक न केवल हमारी सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है, बल्कि नगर के सौंदर्यकरण और विकास का भी उदाहरण है। यह स्मारक सनातन संस्कृति के संरक्षण और धर्म के प्रति समर्पण की प्रतीक मानी जाने वाली महान शासक अहिल्याबाई होल्कर की स्मृति में नगरपालिका द्वारा तैयार किया गया है।उन्होंने कहा कि नगरपालिका परिषद ने इसके निर्माण, जीर्णोद्धार और सौंदर्यकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और भविष्य में भी शहर के विकास के लिए इसी तरह कार्य करती रहेगी। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि वे बड़ी संख्या में जनसभा में पहुंचकर सीएम योगी के विचारों को सुनें और कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाएं। कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियों के साथ-साथ जनउत्साह भी चरम पर है, यह कार्यक्रम ऐतिहासिक बनाया जायेगा।

इस दौरान मीनाक्षी स्वरूप ने वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सभासद बिजेन्द्र पाल के आकस्मिक निधन पर उनके केवलपुरी स्थित आवास पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप, विकल्प जैन, सभासद मनोज वर्मा, योगेश मित्तल, रविकांत शर्मा, शौकत अंसारी, अमित शर्मा, सभासद पति कपिल पाल, ललित कुमार, भाजपा नेता डॉ. देशबंधु तोमर, सुखबीर सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *