मुजफ्फरनगर। जनसेवा केंद्र से नब्बे हजार रुपये चोरी कर लिए गये।
दुष्यन्त सिंह पुत्र कुंवरपाल सिंह निवासी ग्राम छाजपुर थाना बुढ़ाना जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा थाना बुढाना पुलिस को सूचना दी गयी कि वादी ग्राम छाजपुर में एक जनसेवा केंद्र संचालित करता है । 06 अप्रैल को वादी खाना खाने गया था उसी समय अज्ञात चोर द्वारा वादी के मेज की दराज में रखे 90,000/- रुपये चोरी कर लिए गए । पूछने पर वादी द्वारा बताया गया कि जनसेवा केंद्र् के पास अक्सर 02 रिक्शा चालक 1.हारुन पुत्र लतीफ 2.रियासत पुत्र नसीर निवासीगण ग्राम छाजपुर थाना बुढ़ाना मुजफ्फरनगर, खडे रहते है। सूचना पर थाना बुढाना पुलिस मय पीआरवी के मौके पर पहुंची तो उक्त दोनों रिक्शा चालक मौके से फरार हो गए थे । वादी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा चुका है, अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । पुलिस ‘टीम पर लगाए आरोप असत्य व निराधार हैं ।


