मुजफ्फरनगर। अवैध रूप से अमेरिका गए लोगों को वापस भेजने की कार्रवाई के शिकार जिले के दो युवक हुए हैं। ट्रंप प्रशासन की कार्रवाई में लाखों रुपये खर्च कर अमेरिका पहुंचे एक युवक को सिर्फ बीस दिन वहां का हवा पानी नसीब हुआ
जिले में पुरकाजी क्षेत्र के गांव भदौली के मजरा मारकपुर का रहने वाला देवेंद्र लाखों रुपये खर्च कर 20 दिन पहले ही कैलिफोर्निया गया था। लेकिन वहां पहुंचते ही उसे पकड़ लिया गया। उसका कहना है कि जैसे तैसे जुटाए करीब 35 लाख रुपये खर्च कर अमेरिका गया था। अब वह वापस भेज दिया गया है।
इसी तरह शाहपुर क्षेत्र के रसूलपुर जाटान निवासी रक्षित बालियान 12वीं के बाद कांट्रेक्टर के माध्यम से अमेरिका गया था। पिछले सात माह से अमेरिका की कंपनी में नौकरी कर रहा था। लेकिन वैध कागजात ना होने के कारण उसे वापस भेज दिया गया है।
Author: Taja Report
Post Views: 18


