मेरठ। बागपत फ्लाईओवर पर 35 फुट ऊंची कांवड़ 33 हजार की विद्युत लाइन से टकरा गई। हादसे में सात कांवड़िया झुलस गए हैं। घायलों को सुभारती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। तीन की हालत गंभीर बनी है। बताया जाता है कि कांवड़िया हरिद्वार से जल उठाकर दिल्ली के हैदरपुर वापस लौटरहे थे। सोमवार को यह 35 फीट ऊंची कांवड़ सिवाया पारकर मोदीपुरम की ओर बढ़ी। मंगलवार सुबह 10:00 बजे 20 कावड़ियों का जत्था दिल्ली की तरफ जा रहा था। बागपत फ्लाईओवर पर पहुंचकर आठ कांवड़िया शिविर में खाना खाने लगे। 14 कांवड़िया 35 फीट ऊंची कांवड़ को लेकर बागपत फ्लाईओवर पर चल रहे थे। इसी बीच कांवड़ 33 हजार की विद्युत लाइन से टकरा गई। जिससे सात कांवड़िये झुलस गए। पुलिसकर्मियों की सूचना पर 220 बिजलीघर के कर्मचारी अलर्ट हो गए। कांवड़ जब एटूजेड कॉलोनी के पास हाईटेंशन लाइन तक पहुंच रही थी। इस पर विद्युत आपूर्ति बंद की गई। किसी तरह कांवड़ को आगे के लिए निकाला गया। इस दौरान कांवड़ को संभालने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। उसके बाद भी पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने कोई कोई से संज्ञान नहीं लिया।

