Taja Report

लखनऊ। यूपी में अगले 2 दिन घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। घने कोहरे के चलते अनावश्यक यात्रा न करने की अपील के साथ सीएम योगी के निर्देश पर सड़क हादसे रोकने के लिए सख्त आदेश दिए हैं।

धुंध/कोहरे में मार्ग दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर कड़े निर्देश जारी किए गए हैं। यूपी के सभी एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार पर लगाम के साथ 15 फरवरी तक स्पीड लिमिट लागू रहेगी। 50 मीटर से कम विजिबिलिटी पर वाहन रोकने की अपील की गई है। कम विजिबिलिटी में वाहन टोल प्लाजा, पेट्रोल पंप और रेस्टोरेंट पर रोके जाएंगे।

संशोधित अधिकतम गति सीमा

कार/एसयूवी:

सुबह 8 से शाम 8 बजे तक 80 किमी/घंटा

रात 8 से सुबह 8 बजे तक 60 किमी/घंटा

बस/टेम्पो ट्रैवलर:

सुबह 8 से शाम 8 बजे तक 60 किमी/घंटा

रात 8 से सुबह 8 बजे तक 50 किमी/घंटा

मालवाहक वाहन:

सुबह 8 से शाम 8 बजे तक 50 किमी/घंटा

रात 8 से सुबह 8 बजे तक 40 किमी/घंटा

निर्धारित गति से तेज चलने पर चालान की कार्रवाई

इमरजेंसी में यूपीडा हेल्पलाइन नंबर 14449 पर संपर्क करने की अपील की है।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *