Taja Report

मतदाता सूची में नाम शामिल कराना हर नागरिक का अधिकारः मीनाक्षी स्वरूप

 

फ्रेंड्स कॉलोनी में भाजपा द्वारा आयोजित विशेष कैंप में उमड़ी भीड, नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कैम्प में भरवाए एसआईआर प्रपत्र

मुजफ्फरनगर। लोकतांत्रिक भागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शनिवार को भाजपा की टीम द्वारा एक विशेष मतदाता जागरूकता और पंजीकरण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में स्थानीय नागरिकों का उत्साह देखने को मिला, वहीं नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने स्वयं पहुंचकर लोगों को न सिर्फ जागरूक किया बल्कि उनके एसआईआर गणना प्रपत्र भी भरवाए। इस दौरान उन्होंने जनभागीदारी को लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत बताया।

भारतीय जनता पार्टी द्वारा फ्रेंड्स कॉलोनी में भारत निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत आयोजित जागरूकता कैंप में शनिवार को नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप विशेष तौर पर पहुंचीं। उन्होंने कैंप में आए नागरिकों को स्वयं गणना प्रपत्र भरने की प्रक्रिया समझाई और नए मतदाता पंजीकरण, नाम संशोधन तथा आवश्यक बदलावों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। कैंप में भारी संख्या में लोगों की उपस्थिति ने यह साबित किया कि आमजन मतदान प्रक्रिया को लेकर सजग और उत्साहित हैं। मीनाक्षी स्वरूप ने मौके पर मौजूद युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों से बातचीत करते हुए उन्हें निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए दिशानिर्देशों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम शामिल कराना हर नागरिक का अधिकार है और इसमें सक्रिय भागीदारी लोकतंत्र की मजबूती का आधार बनती है।

उन्होंने बताया कि नए वोटरों के पंजीकरण तथा मतदान सूची सुधार के लिए यह कैंप बेहद उपयोगी रहा। बड़ी संख्या में लोगों ने कैंप का लाभ उठाया, जिससे यह पहल सफल साबित हुई। उन्होंने इस तरह के जागरूकता अभियानों को समय-समय पर आयोजित किए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया। मीनाक्षी स्वरूप ने कहा, “मतदाता सूची में आपका नाम होना ही लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रयोग का पहला कदम है। इसलिए हर पात्र नागरिक को चाहिए कि वह समय पर अपना पंजीकरण कराए और बदलावों की जानकारी रखे। जागरूक नागरिक ही मजबूत राष्ट्र का निर्माण करते हैं।  सभी पदाधिकारियों ने मिलकर पंजीकरण प्रक्रिया को सुचारू रूप से आगे बढ़ाने में सहयोग किया।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *