मुजफ्फरनगर। “लायंस क्लब मुजफ्फरनगर कात्यायनी”* की महिला सदस्यों ने बाल दिवस पर एक सुंदर कार्निवल का आयोजन किया। यह कार्यक्रम आवास विकास कॉलोनी में स्थित शकुंतलम मंदिर में निशुल्क पढ़ रहे बच्चों के लिए आयोजित किया गया था। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. बबीता सिंह चौहान, (अध्यक्ष उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग,) और विशिष्ट अतिथि के रूप में सपना कश्यप, (सदस्य राज्य महिला आयोग उपस्थित रहीं।)
कार्यक्रम के दौरान बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के खेल आयोजित किए गए। खेलों से पहले बच्चों ने मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ किया और कई मंत्रोच्चारण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डॉ. बबीता सिंह चौहान ने कहा कि इस पवित्र स्थल पर बच्चों को शिक्षा देना एक सराहनीय योगदान है और ये बच्चे देश का भविष्य बनेंगे।
इस अवसर पर लायंस क्लब इंटरनेशनल की जीएलटी कोऑर्डिनेटर लायन रीना अग्रवाल ने बताया कि “लायंस क्लब मुजफ्फरनगर कात्यायनी और लायंस क्लब उन्नति” समाज के लिए अनेक सेवा कार्य कर रहे है और अपने त्योहार भी अच्छे से मनाते है। इस अवसर पर कात्यायनी के सभी सदस्य जैसे कि ममता चौहान, शोभिका गोयल, शैली गोयल, नीरा अग्रवाल, रीता अग्रवाल, नेहा मित्तल, ऋतिका अग्रवाल, ममता अग्रवाल अर्चना जैन, नेहा गर्ग, वंदना मित्तल, प्रतिभा बंसल, प्रगति गोयल, लाइन मनीष बंसल, अमित मित्तल, नितिन गोयल दिनेश गर्ग, रुचि अग्रवाल और यशिका तायल, अमृता महेश्वरी उपस्थित थीं। सीए अजय अग्रवाल और अपूर्वा अग्रवाल ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।


