Skip to main content

TR NEWS UP-UK

33 कार्टन बाक्स अवैध पटाखे समेत भोपा से दो गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। थाना भोपा पुलिस द्वारा अवैध पटाखो का भण्डारण करने वाले 02 अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 33 कार्टन बाक्स अवैध पटाखे कुल वजन 500 किलोग्राम बरामद।

उच्चाधिकारीगण के निर्देशन पर अवैध पटाखो के भण्डारण करने वालो के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना भोपा पुलिस द्वारा अवैध पटाखो का भण्डारण करने वाले 02 अभियुक्तगण को थानाक्षेत्र भोपा स्थित गोदाम से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से कुल 33 कार्टन बाक्स अवैध पटाखे कुल वजन 500 किलोग्राम गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना भोपा पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम श्रवण शर्मा पुत्र तिलकराम निवासी बर्तन वाली गली कस्बा व थाना भोपा व देव कोशिक पुत्र सुनील निवासी ग्राम मोरना थाना भोपा, मुजफ्फरनगर बताया गया है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *