मुजफ्फरनगर । भांजे ने ही की थी मौसी की हत्या पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
देर शाम शहर कोतवाली क्षेत्र के शहाबुद्दीन रोड पर एक महिला की हुई थी हत्या जिसमें, 3 घंटे के अंदर ही शातिर हत्यारे को शहर कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली क्षेत्र के शहाबुद्दीन रोड पर मुठभेड़ हुई। पुलिस ने बताया कि कोतवाली नगर के ग्राम शाहबुद्दीनपुर में 01 महिला की हत्या की सूचना थाना कोतवाली नगर पुलिस को प्राप्त हुई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा पुलिस बल के साथ घटनास्थल का बारिकी से निरीक्षण किया गया था तथा घटना के शीघ्र व सफल अनावरण हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया था। इसी क्रम में पुलिस टीमों द्वारा सीसीटीवी व अन्य माध्यमों से अभियुक्त की पहचान की गयी तथा अभियुक्त बन्टी पुत्र हरभजन निवासी शाहबुद्दीनपुर थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर को दौराने पुलिस मुठभेड घायल/गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से अवैध शस्त्र मय कारतूस बरामद किये गये। इस सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा ने यह जानकारी दी। भानजे ने ही हत्या की।