नई दिल्ली। आतंकी सक्रियता के बीच सोमवार रात को फिर देश भर में 30 विमानों में बम होने की धमकी दी गई। हालांकि यह सब झूठी थीं।
सूत्रों ने बताया कि इंडिगो, विस्तारा और एयर इंडिया की उड़ानों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। भारतीय एयरलाइंस द्वारा संचालित 30 घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को सोमवार रात बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। पिछले कुछ दिनों में 120 ऐसे फर्जी धमकियां मिल चुकी हैं। नागर विमानन मंत्री के राममोहन नायडू ने सोमवार को कहा था कि बम की धमकी अफवाह है, लेकिन इन्हें हल्के में नहीं लिया जा सकता। इस बीच, सरकार एयरलाइनों को बम की धमकी से निपटने के लिए कड़ी कार्रवाई की योजना बना रही है, जिसमें अपराधियों को नो-फ्लाई सूची में रखना शामिल है।
Author: Taja Report
Post Views: 12

