Taja Report

30 उज्जवला लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक वितरित किये

मुजफ्फरनगर। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उज्ज्वला लाभार्थियों को निःशुल्क गैस सिलेण्डर रिफिल की सब्सिडी वितरण कार्यक्रम का लोकभवन, लखनऊ से किये गये कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद मुजफ्फरनगर में उक्त कार्यक्रम का “आशीर्वाद पैलेस, लक्ष्मण विहार, निकट टिकैत चौक, जानसठ रोड़, मुजफ्फरनगर” मे आयोजन किया गया। कार्यक्रम स्थल पर होली का उत्सव दृश्यक माहौल तैयार किया गया एवं जनपद के लगभग 400-500 लाभार्थियों को उक्त कार्यक्रम में आमंत्रित करते हुए प्रतिभाग कराया गया।

उक्त कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों को भी विधिवत आमंत्रित किया गया। आमंत्रण उपरान्त कार्यक्रम में डॉ वीरपाल निर्वाल, जिला पंचायत अध्यक्ष, डॉ सुधीर सैनी, जिलाध्यक्ष भाजपा, अमरनाथ पाल, प्रतिनिधि मा० विधायक श्रीमती मिथलेश पाल, श्री सत्यपाल मान आदि जन प्रतिनिधि तथा अधीनस्थ अधिकारी / कर्मचारी व ऑयल कम्पनियों (बी०पी०सी०, आई०ओ०सी०, एच०पी०सी०) के विक्रय अधिकारी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री के सजीव प्रसारण उपरान्त जनपद मुजफ्फरनगर के कम से कम 30 उज्जवला लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक वितरित किये गये। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में आने वाले प्रत्येक लाभार्थी को भी प्रतीकात्मक चेक दिया गया।

उल्लेखनीय है कि जनपद मुजफ्फरनगर में उज्ज्वला योजना के कुल 2,63,349 उज्ज्वला लाभार्थी हैं, जिनके सापेक्ष 176979 उन लाभार्थियों को, जिनकी ई-केवाईसी हो गयी है, सिलेण्डर रिफिल के उपरान्त राज्य सरकार की ओर से सिलेण्डर रिफिल की सब्सिडी रू० 564/- प्रति रिफिल उनके बैंक खाते में अन्तरित होगी।

रंगो के उत्सव अर्थात् होली पर्व की भांति सभी को रंग / गुलाल लगाकर, शुभकामनाएं देते हुए, डी०एन०ओ० / गैस एजेन्सी प्रतिनिधियों को निर्देशित किया गया कि वह उज्ज्वला लाभार्थियों से नियमानुसार ई-केवाईसी कराकर उक्त योजना का पूर्णतः लाभ उठाये जाने हेतु प्रोत्साहित करें। अन्त में पुनः सभी को होली की शुभकामनाएँ देते हुए कार्यक्रम समाप्त किया गया।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *