Taja Report

30 को निकाली जाएगी खाटू श्याम की विशाल शोभा यात्रा

मुजफ्फरनगर। श्री गणपतिधाम खाटू श्याम मंदिर ट्रस्ट की ओर से भगवान श्री खाटू श्याम जी महाराज का पंचदिवसीय जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ 29 अक्टूबर से 2 नवम्बर तक मनाया जाएगा। इस अवसर पर विविध धार्मिक एवं सांस् तिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

मंदिर के भीम कंसल व अन्य पदाधिकारियों ने प्रेस वार्ता में बताया कि 30 अक्टूबर गुरुवार को प्रातः 10 बजे से पारंपरिक विशाल शोभा यात्रा निकाली जाएगी। शोभा यात्रा गणपति धाम मंदिर से प्रारंभ होकर परंपरागत मार्गों से होती हुई पुनः मंदिर प्रांगण में सम्पन्न होगी। यात्रा गणपति धाम मंदिर से आरंभ होकर नवीन मंडी स्थल, राजवाहा रोड, मुनीम कॉलोनी, जैन कन्या स्कूल, नई मंडी बड़ा डाकघर, गौशाला रोड, नंदी

स्वीट्स, पुरानी गुड़ मंडी, पीठ बाजार, बिंदल बजार, मेहता क्लब, वकील रोड, चौड़ी गली, गौशाला रोड, भोपा पुल, मालवीय चौक, अंसारी रोड, सर्राफा बाजार, भगत सिंह रोड, शिव चौक, टाउन हॉल रोड, सिविल लाइन्स थाना, पचेंडा रोड, रेलवे ओवरब्रिज, गांधी कॉलोनी, लक्ष्मीनारायण मंदिर, द्वारिकापुरी रोड, भोपा रोड, वकील रोड, डाकघर रोड से होकर पुनः मंदिर पहुंचेगी। शोभा यात्रा में 10 भव्य झांकियां, 5 बैंड दल, ढोल नगाड़े, तथा बाबा श्याम का रथ, जो श्रद्धालु अपने हाथों से खींचेंगे शामिल रहेंगे। यात्रा मार्ग को झंडों, तोरणों और रोशनी से सजाया जाएगा। पांच दिवसीय कार्यक्रमों की कड़ी में 29 अक्टूबर को एक शाम ठाकुरजी के नाम सायं 7.30 बजे, पंचमुखी बालाजी संकीर्तन मंडल द्वारा 30 अक्टूबर को भगवान खाटू श्याम जी की विशाल शोभा यात्रा प्रातः 10 बजे से निकलेगी। 31 अक्टूबर को मेहंदी श्याम नाम की रस्म सायं 5 बजे से मंदिर प्रांगण में होगी। 1 नवम्बर को निशान यात्रा प्रातः 9 बजे शिव चौक से प्रारंभ होकर मंदिर तक निकलेगी। उसी रात्रि 8.30 बजे से मंगला आरती तक भव्य कीर्तन कार्यक्रम 2 नवम्बर को सायं 7 बजे बधाई उत्सव और तत्पश्चात भंडारे के साथ उत्सव का समापन होगा। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष अशोक गर्ग सहित गणपतिधाम परिवार के सभी सदस्य भीमसेन कंसल, अनिल गोयल, कैलाश चंद ज्ञानी, अम्बरीश सिंघल, बिजेंद्र रानो, विकास अग्रवाल, विनोद राठी, प्रतीक कंसल, नीरज गोयल, अमित गुप्ता, रजत गोयल, नवीन अग्रवाल, शशांक राणा, यश गर्ग, तुषार गर्ग आदि ने सभी श्रद्धालुओं से भक्ति भाव से कार्यक्रम में सम्मिलित होने की अपील की।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *