मुजफ्फरनगर । प्रयागराज में कृषि और ऋषि का संगम होगा। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक का 26 से 29 जनवरी तक संगम पर किसान महाकुंभ किया जा रहा है। मुजफ्फरनगर जनपद से हजारों किसान 26 जनवरी को संगम एवं 27 जनवरी को नौचंदी एक्सप्रेस से रवाना होंगे।
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक का तीन दिवसीय किसान महाकुंभ प्रयागराज में आयोजित किया जा रहा है।जिसमें देशभर के लाखों किसान शामिल होंगे। जनपद मुजफ्फरनगर से सुधीर पंवार के नेतृत्व में हजारों किसान मेरठ, मुजफ्फरनगर से संगम,नौचंदी एक्सप्रेस से रवाना होगे। यह जानकारी देते हुए प्रवक्ता धर्मेन्द्र मलिक ने कहा कि हमारा देश की धरोहर कृषि एवं ऋषि संस्कृति है।इस बार प्रयाग में कृषि एवं ऋषि का अनूठा संगम है।
किसान महाकुंभ में वैदिक कृषि को बढ़ाए जाने को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक अखाड़ों के संतो के साथ भी चर्चा करेगी। किसानों की आय में वृद्धि,फसलों का लाभकारी मूल्य, मूल्य संवर्धन ,सस्ता कृषि ऋण,फसल बीमा योजना जलवायु परिवर्तन, संगठनात्मक ढांचा,सदस्यता अभियान जैसे अहम विषयों पर चर्चा कर समाधान ढूंढने का प्रयास करेंगे। किसान महाकुंभ के अंतिम दिन 29 जनवरी को किसान महापंचायत का आयोजन किया जाएगा।पंचायत में आगामी 6 माह के कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी


