मुजफ्फरनगर । शाहनवाज राना, कादिर राना,यूसुफ के अलग अलग मामलों मे ज़मानत की सुनवाई 24 तक स्थगित कर दी गई। शाह मोहम्मद के मामले मे आज सुनवाई हुई।
जीएसटी मामले मे पूर्व सांसद कादिर राना व युसुफ की अग्रिम ज़मानत और कंपनी मामले मे पूर्व विधायक शाहनवाज राना की ज़मानत की सुनवाई आज नहीं हो सकीं और सुनवाई 24 दिसम्बर तक स्थगित हो गई।
इस बीच जीएसटी मामले में शाह मोहम्मद की सुनवाई विशेष अदालत एमपी एमएलए कोर्ट के पीठासीन अधिकारी गोपाल उपाध्याय की कोर्ट में हुई। सुनवाई के बाद आदेश सुरक्षित रखा हे इस से पूर्व शाह मोहम्मद की ज़मानत पर वरिष्ट अधिवक्ता कुंवर पाल सैनी आदि ने बहस की। इस मामले में कई सह अभियुक्तों की ज़मानत स्वीकर हो चुकी है। एम रहमान
Author: Taja Report
Views: 18


