Skip to main content

TR NEWS UP-UK

एमडीए द्वारा लाई जा रही महायोजना 2031 के प्रस्तावों को बैठक में पास किया

मुजफ्फरनगर। एमडीए द्वारा लाई जा रही महायोजना 2031 के प्रस्तावों को पारित करने के लिए बुधवार को एमडीए सभाकक्ष में आयोजित की गई बोर्ड मीटिंग के दौरान सहारनपुर मंडल कमिश्नर डॉ. ह्षिकेष भास्कर यशोद द्वारा अधिकारियों के साथ मिलकर चर्चा की और कई अहम प्रस्ताव को पारित किया गया। इस मीटिंग में मुख्य रूप से डीएम उमेश मिश्रा, एमडीए उपाध्यक्ष कविता मीणा, चेयरमैन पालिका मीनाक्षी स्वरूप के अलावा अन्य बोर्ड सदस्य भी उपस्थित रहे।

बुधवार को मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की बोर्ड में करोड़ों के विकास कार्यों पर मुहर लगा दी गई। बोर्ड बैठक में सबसे अहम योजना 2031 का अनुमोदन हुआ। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक बुधवार को मंडलायुक्त हृषिकेश यशोद की अध्यक्षता में की गई। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, शामली के जिलाधिकारी कुमार चौहान, उपाध्यक्ष कविता मीना मौजूद रहे । बैठक में करीब करीब 10 करोड़ के विकास कार्यों पर मुहर लगाई गई। बोर्ड बैठक में सबसे अहम महायोजना 2031 का अनुमोदन किया गया, जबकि प्रधानमंत्री आवासीय योजना के तहत बने 224 फ्लैट्स वाली कालोनी में बिजली और पेयजल आपूर्ति को लेकर भी लगभग चार करोड़ का विशेष बजट प्रस्ताव बैठक में रखा गया। इसके अलावा नेशनल हाईवे पर विकसित हो रही निजी क्षेत्र की आवासीय कालोनी की डीपीआर भी अनुमोदन के लिए बोर्ड बैठक में रखी गई। बैठक में शहर मुजफ्फरनगर में करीब पांच करोड़ के अन्य विकास कार्यों को भी रखा गया। शहर को बढ़ती जनसंख्या के मदेनजर महायोजना 2031 में खास प्रावधान किये गए हैं। शहरी को आवासीय आवश्यकताओं को ध्यान में रख 40 प्रतिशत भूमि आवासीय क्षेत्र के लिए संरक्षित की गई है।

क्षेत्र की आवासीय कालोनियों जैसे न्यू मैक्स टाउनशिप को मानक अनुसार स्वीकृति प्रदान करना शामिल रहा। विकास के लिए मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के तहत मॉडल पर आवासीय कालोनी विकसित करने संबंधी प्रस्ताव पर भी विचार किया गया। भोपा रोड पर प्रधानमंत्री आवासीय योजना के तहत 224 फ्लैट्स निर्मित कराए गए हैं। इनका आवंटन होने के बाद भी वहां पर विद्युत और सड़क एवं अन्य सुविधाएंनहीं हो पाई, जिसके लिए बोर्ड बैठक में करीब चार करोड़ का बजट प्रस्ताव रखा गया। इसके पास होने के बाद कालोनी में नए बिजली पर की स्थापना सहित पेयजल आपूर्ति एवं एप्रोच रोड और अन्य सुविधाओं का विकास होगा। शामली जनपद के निवास के लिए महायोजना 2031 का प्रारूप अनुमोदन के लिए रखा गया। इसमें एक हेक्टेअर का पार्क भी प्रस्तावित रहा। शामली में एक ऑडिटेरियम की डीपीआर तैयार कर ओपन टेंडर आमंत्रित करने का निर्देश दिया गया। मुजफ्फरनगर में नगरीय अवस्थापना के तहत सड़क आदि सुविधाओं की बहाली के लिए करोड़ के भी रखेगये सभी प्रस्ताव पर मुहर भी लगा दी गई।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *