मुजफ्फरनगर । थाना खतौली पुलिस द्वारा गौकशी के अभियोग मे वांछित, दौराने पुलिस मुठभेड़ 01 शातिर गौकश अभियुक्त को किया गया घायल व गिरफ्तार किया है। उन के कब्जे से अवैध शस्त्र, गौकशी के उपकरण , 01 मोटर साईकिल बिना नम्बर प्लेट बरामद किए गए।
थाना खतौली पुलिस द्वारा गौकशी के अभियोग में वांछिकत दौराने पुलिस मुठभेड़ 01 शातिर गौकश अभियुक्त को घायल/गिरफ्तार किया गया । घायल/गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से अवैध शस्त्र, गौकशी के उपकरण, 01 मोटर साईकिल बिना नम्बर प्लेट बरामद किया गया । थाना खतौली पुलिस द्वारा घायल/गिरफ्तार अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है । घायल/गिरफ्तार अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना खतौली पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । थाना खतौली सरधन से तिगाई वाले रास्ते पर तिगाई मोड के पास संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चैकिंग कर रही थी । चैकिंग के दौरान 01 संदिग्ध मोटर साईकिल पर सवार 01 व्यक्ति आते हुए दिखाई दिया जिसे चैकिंग हेतु रूकने का इशारा किया गया परन्तु मोटर साईकिल सवार ने मोटरसाईकिल को तीव्र गति से चलाकर ग्राम तिगाई की तरफ जाने वाले खडंजे पर अण्डरपास की तरफ भागने लगा । थाना खतौली पुलिस द्वारा मोटरसाईकिल सवार व्यक्ति का पीछा किया गया । कुछ दूर चलने के बाद मोटर साईकिल तीव्रगति होने के कारण असंतुलित होकर गिर गयी। बदमाश द्वारा खुद को पुलिस टीम द्वारा घिरता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गयी जिससे पुलिस टीम बाल-बाल बची । पुलिस टीम द्वारा अपने आप को बचाते हुए आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें बदमाश जावेद उर्फ चवन्नी घायल हो गया । थाना खतौली पुलिस द्वारा घायल/गिरफ्तार अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना खतौली पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । अभियुक्त थाना खतौली पर पंजीकृत मु0अ0सं0 411/2024 धारा 3/5/8 सीएस एक्ट मे वाछिंत है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
जावेद उर्फ चवन्नी पुत्र शाहिद उर्फ रहीश निवासी मौहल्ला इस्लामनगर थाना खतौली मु0नगर हाल निवासी मौहल्ला श्यमानगर खजूर के पेड थाना लिसाडी गेट जिला मेरठ (घायल)
बरामदगी-
· 01 तमंचा मय 01 जिन्दा, 01 खोखा 315 बोर।
· गौकशी के उपरकण
· 01 मोटरसाईकिल बिना नम्बर ग्रे रंग की ।


