Skip to main content

TR NEWS UP-UK

गीतापाठ पाठ एवं भजनभाव का आयोजन किया

मुजफ्फरनगर । गीता जयन्ती महोत्सव की संध्या एवं मोक्षदा एकादशी के उपलक्ष मे श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार मुजफ्फर नगर द्वारा गीतापाठ पाठ एवं भजनभाव का आयोजन किया गया।                                                  महामण्डलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज द्वारा संचालित श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार मुजफ्फर नगर के महा मंत्री श्री अतुल कुमार गर्ग ने बताया कि महाराज श्री की आज्ञानुसार एवं श्री-श्री कृपा बिहारी जी कि कृपा से गीता जयन्ती महोत्सव के उपलक्ष मे रात्री में भव्य गीता पाठ व भजन संध्या शाम 6:30 से भागवत वक्ता पण्डित कृष्णा नन्द जी के सौजन्य से प्राचीन शिव मन्दिर निकट रेलवे स्टेशन, उत्तरी सिविल लाइन्स ,मुजफ्फर नगर में आयोजित किया गया। जिसमे भारी संख्या मे श्रद्धालु जनो ने भाग लिया ।जिसमे सर्व प्रथम पण्डित संजय जी द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया तथा पण्डित कृष्णा नंद जी ने विधिवत पूजन के पश्चात ,अतुल कुमार गर्ग द्वारा गणेश वन्दना, महामंत्र का जाप, भगवत स्तुति प्रार्थना गीता मंत्र, बारहवे अध्याय (भक्तियोग)का पाठ , अष्टादश श्लोकी गीतापाठ भाव पूर्वक कराया गया ।तत्पश्चात भजनों की श्रृंखला में एक झोली मे फूल एक झोली मे कांटे ,मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है, मेरा श्याम ,राधे राधे बोल, तेरा आसरा है, बरसाने वाली जब साथ है, राधा मेरी मिश्री, मेरे बांके बिहारी लाल तू इतना ना कर श्रृंगार, भजन भावों से सभी श्रोताओं को मन्त्र मुग्ध कर दिया गया तथा सभी श्रद्धालु भाव विभोर होकर झूम उठे। कार्यक्रम को सफल बनाने में अतुल कुमार गर्ग, रामबीर सिंह , सुभाष गोयल, अजय कुमार गर्ग, पण्डित कृष्णा नंद , पंडित संजय मिश्रा, मुकुल, सुधीर बंसल, धुर्व ,विपिन त्यागी , रन्वित सिंह राजकुमारी ,रीतू सिंघल, मोनिका, निशा बंसल,मीनाक्षी गर्ग, राधा मिश्रा, रुकमणी गोयल, मोहिनी गुप्ता, पूनम ,अल्का गोयल, मोहिनी गुप्ता,ज्योति, रेनू मित्तल ,अनीता गर्ग , राजन गोयल आदि ।पण्डित जी द्वारा सभी श्रीकृष्ण कृपा परिवार के सदस्यो को सम्मानित किया तथा सबका आभार व्यक्त किया । विद्वान पण्डित जी द्वारा युद्ध के लिए कुरूक्षेत्र ही क्यो चुना गया, इस विषय पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत मे प्रार्थना हे योगेश्वर हे परमेश्वर, गीता जी की आरती एवं तत्पश्चात प्रसाद वितरण किया गया ।

यह जानकारी अतुल कुमार गर्ग महा मंत्री जीओ गीता श्री कृष्ण कृपा परिवार मुजफ्फर नगर ने दी।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *