मुजफ्फरनगर । मुख्य अभियन्ता पी.के.अग्रवाल के कुशल व अनुभवी निर्देशन में विधुत विभाग ने विधुत बिल बकाया वसूली व चोरी रोकने को जबरदस्त अभियान चलाया जा रहा है
विद्युत नगरीय वितरण खंड तृतीय मुजफ्फरनगर के अंतर्गत इस माह में विद्युत चोरी रोकने एवं बकाया वसूली का महा अभियान बड़े जोर शोर से चलाया जा रहा है जिसमें 10000 से ऊपर के लगभग₹4700 उपभोक्ताओं पर 13 करोड़ की बकाया राशि है जिसमें से अब तक 2324 उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटकर लगभग 5.30 करोड़ की राजस्व वसूली की जा चुकी है तथा 396 व्यक्तियों पर विद्युत चोरी में FIR भी दर्ज की जा चुकी है खंड के अंतर्गत लगातार विजिलेंस टीम व पुलिस विभाग की टीम की मदद से बड़े बकायेदारों के बिजली कनेक्शन काटे जा रहे हैं तथा विद्युत चोरी करने वालों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जा रही है।
आज भी सुजुडू ,कुगरपटी,इमामबाड़ा, नियाजीपुरा, रामपुरम, मीमलाना, प्रेमपुरी, शेरनगर में विद्युत चोरी रोकने व बकाया वसूली का अभियान चलाया गया जिसमें 730 उपभोक्ताओं से 55 लाख जमा कराये व विद्युत चोरी कर रहे लोगों के विरुद्ध 25 FIR कराई। सम्मानित उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि विद्युत चोरी ना करें एवं अपना विद्युत बिल इस माह जमा कर दें जिससे आपको किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो व 24 घंटे विद्युत आपूर्ति मिल सके ।


