निजी कंपनी से 20 लाख रुपये की घूस लेने का आरोप
नई दिल्ली ।अधिकारी पर आरोप है कि उसने 20 लाख रुपये की रिश्वत ली। सीबीआई आरोपी अधिकारी से पूछताछ करेगी। सीबीआई ने रिश्वतखोरी के मामले में आरोपी महाप्रबंधक समेत 11 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
सीबीआई ने 20 लाख रुपये के रिश्वतखोरी मामले में एनएचएआई महाप्रबंधक को गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने महाराष्ट्र के नागपुर से आरोपी अधिकारी को गिरफ्तार किया। अधिकारी पर आरोप है कि उसने 20 लाख रुपये की रिश्वत ली। सीबीआई आरोपी अधिकारी से पूछताछ करेगी। सीबीआई ने रिश्वतखोरी के मामले में आरोपी महाप्रबंधक समेत 11 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के महाप्रबंधक अरविंद काले ने कथित रूप से एक निजी कंपनी से 20 लाख रुपये की रिश्वत ली थी। सीबीआई ने अरविंद काले की गिरफ्तारी के बाद एक तलाशी अभियान चलाया जिसमें रिश्वत के 20 लाख रुपये समेत कुल 45 लाख रुपये जब्त किए हैं।

