मुजफ्फरनगर । आगामी विधानसभा उपचुनाव के दृष्टिगत हरियाणा राज्य से तस्करी कर लायी जा रही लगभग 2.5 लाख रुपये की अवैध शराब जब्त की है। थाना शाहपुर पुलिस व आबकारी टीम की संयुक्त कार्यवाही में 05 शराब तस्कर अभियुक्तगण गिरफ्तार किए हैं। उनके कब्जे से 08 पेटी ब्लेण्डर प्राईड अग्रेजी शराब, 10 पेटी रॉयल स्टेग अंग्रेजी शराब, 10 पेटी चाली ऐप्पल ग्रीन देशी शराब हरियाणा मार्का, 01 आई-10 कार व 01 मारूती सुजुकी ईको कार बरामद की है।
आगामी विधानसभा उप-चुनाव के कारण चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना शाहपुर पुलिस व आबकारी टीम की संयुक्त कार्यवाही में 05 अवैध शराब तस्कर अभियुक्तगण को दौराने चैकिंग निरमाना गेट से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 08 पेटी ब्लेण्डर प्राईड अग्रेजी शराब, 10 पेटी रॉयल स्टेग अंग्रेजी शराब, 10 पेटी चाली ऐप्पल ग्रीन देशी शराब हरियाणा मार्का, 01 आई-10 कार व 01 मारूती सुजुकी ईको कार बरामद किये गये। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना शाहपुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 335/2024 धारा 60,63,72 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*
*1.* सन्दीप पुत्र सुरेन्द्र निवासी ग्राम सेनीपुर थाना सदर गोहाना जिला सोनीपत, हरियाणा।
*2.* सुखचेन पुत्र भूप सिंह निवासी ग्राम सेनीपुर थाना सदर गोहाना जिला सोनीपत, हरियाणा।
*3.* राहुल पुत्र राजेश निवासी ग्राम सेनीपुर थाना सदर गोहाना जिला सोनीपत, हरियाणा।
*4.* रोहित पुत्र साहब सिंह निवासी ग्राम सेनीपुर थाना सदर गोहाना जिला सोनीपत, हरियाणा।
*5.* मंजीत पुत्र रोहताश निवासी ग्राम सेनीपुर थाना सदर गोहाना जिला सोनीपत, हरियाणा।
*बरामदगी-*
✅ 08 पेटी ब्लेण्डर प्राईड अग्रेजी शराब हरियाणा मार्का।
✅ 10 पेटी रॉयल स्टेग अंग्रेजी शराब हरियाणा मार्का।
✅ 10 पेटी चाली ऐप्पल ग्रीन देशी शराब हरियाणा मार्का।
✅ 01 आई-10 कार नम्बर एचआर 01 एबी 5361।
✅ 01 मारूती सुजुकी ईको कार नम्बर एचआर 06 एयू 9926।


