Access denied 2 जौलाई को भगवान जगन्नाथ का रजत जयंती रथयात्रा महोत्सव - Taja Report

Taja Report

2 जौलाई को भगवान जगन्नाथ का रजत जयंती रथयात्रा महोत्सव 

 

मुजफ्फरनगर। इस्कॉन प्रचार समिति के प्रधान मनीष कपूर ने एक प्रेसवार्ता मे बताया कि 2 जौलाई को भगवान जगन्नाथ जी अपने भाई बलभद्र व बहन सुभद्रा के साथ लक्ष्मण विहार स्थित आशीर्वाद बैंकट हॉल मे भक्तों को दर्शन देने के लिए पधारेंगे। भगवान के आगमन के उपलक्ष में साक्षी गोपालदास महाराज अपने भक्तों के साथ भव्य संकीर्तन करेंगे।

जिसके पश्चात भगवान श्री को 56 भोग अर्पित किये जायेंगे और दिव्य महाप्रसाद का वितरण होगा। समिति के वाईस चेयरमैन कुलवन्त सिंघल काकन व उपाध्यक्ष मनोज खण्डेलवाल ने संयुक्त रूप से बताया कि 3 जौलाई दिन बुधवार को भगवान जगन्नाथ जी कि दिव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। जो नई मन्डी स्थित बिन्दल बाजार से शुरू होकर विभिन्न मार्गो की परिक्रमा करते हुए गांधी कालोनी स्थित लक्ष्मी नारायण मन्दिर पर पहुंच कर सम्पन्न होगी। तत्पश्चात भण्डारा होगा। उन्होने बताया कि भगवान जगन्नाथ जी के विशाल रथ को श्रृद्धालु अपने हाथो से रस्सी के सहारे खींचरक लेकर चलेंगे। शोभायात्रा मे बैण्ड-बाजे व नासिक का ढोल विशेष आकर्षण का केन्द्र रहेंगे। उन्होने सभी से अपील करते हुए कहा कि सभी श्रृद्धालु भगवान जगन्नाथ जी की यात्रा का स्वागत करें तथा यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत करें। उन्होने यह भी बताया कि इस वर्ष भगवान जगन्नाथ ही 25 वीं बार अपने नगर आगमन पर भक्तों को दर्शन देंगे। प्रेसवार्ता मे अंशुल सागर गर्ग, संदीप मित्तल, सतीश अरोरा, राकेश जैन, अम्बरीश कुमार, अमित, सौम्या कुच्छल आदि मौजूद रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

jojobet güncel giriş
jojobet giriş
jojobet
casibom güncel giriş
casibom giriş
casibom
jojobet güncel giriş
jojobet giriş
jojobet
grandpashabet güncel giriş
grandpashabet giriş
grandpashabet
jojobet güncel giriş
jojobet giriş
jojobet
pusulabet güncel giriş
pusulabet giriş
pusulabet
pusulabet güncel giriş
pusulabet giriş
pusulabet
casibom güncel giriş
casibom giriş
casibom
jojobet