राजेश ठकराल
सहारनपुर। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पंजाब नेशनल बैंक के सहारनपुर स्थित करेंसी चेस्ट में नकली नोटों की साजिश के मामले में फरार आरोपी अमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। अमित कुमार बैंक का कर्मचारी है और एफआईआर में उसे मुख्य आरोपी बनाया गया है। एनआईए के लखनऊ थाने में इसकी एफआईआर भी दर्ज की जा चुकी है।बता दें कि बीती 29 अगस्त को सहारनपुर के सदर बाजार थाने को पंजाब नेशनल बैंक के करेंसी चेस्ट से 17.29 करोड़ रुपये मूल्य के नकली भारतीय नोट बरामद होने की सूचना मिली थी। जांच के दौरान बैंक के 3 कर्मचारियों की संलिप्तता भी सामने आई, जिन्हें बैंक ने निलंबित कर दिया था।पुलिस ने इस मामले की एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की थी हालांकि बाद में इसकी जांच एनआईए के सुपुर्द की गई थी। एनआईए ने 3 सितंबर को अपने थाने में दोबारा एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की थी जिसके बाद अमित कुमार को गिरफ्तार किया गयाहहै। वहीं अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। एनआईए जल्द इस पूरी साजिश का खुलासा करेगी।

