Skip to main content

TR NEWS UP-UK

16 साल के लड़के ने बड़े भाई, भाभी और 3 साल के भतीजे की सोते वक्त गड़ासे से हत्या की

गोरखपुर। तिहरे हत्याकांड से जिला दहल गया। सोमवार तड़के 3 बजे जिला मुख्यालय से 50 किमी दूर बांसगांव थाना क्षेत्र में 16 साल के लड़के ने बड़े भाई, भाभी और 3 साल के भतीजे की सोते वक्त गड़ासे से हत्या कर दी।

16 साल के लड़के ने बड़े भाई अमित गुप्ता, भाभी रंजना गुप्ता और भतीजे रेयांश गुप्ता की हत्या कर दी। तीनों को मारकर हत्यारोपी एक कमरे में छिपकर बैठ गया। पुलिस ने उसे कस्टडी में ले लिया है। सूत्रों के मुताबिक दो मंजिला घर में मां-बाप और बड़े भाई का परिवार नीचे की मंजिल में रहता था। ऊपर के कमरे में छोटा भाई रहता था। बड़ा भाई, पत्नी और, दो बच्चों 9 साल की बेटी और 3 साल के बेटे- के साथ सोया था। रात 3 बजे आरोपी भाई उसके कमरे में घुसा और गड़ासे से बेड पर सो रहे बड़े भाई, भाभी और बेटे पर ताबड़तोड़ वार किए। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। 9 साल की भतीजी ने उसे हत्या करते देख लिया और चिल्लाते हुए कमरे से बाहर भागी। चीख सुनकर माता-पिता जाग गए। पिता बड़े बेटे के कमरे में गए, जहां तीनों की लाश पड़ी हुई थीं। छोटा बेटा खून से सना गड़ासा लेकर कमरे से बाहर निकल रहा था। आरोपी ऊपर वाली मंजिल पर जाकर चुपचाप बैठ गया। पिता ने पड़ोसियों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस जब मौके पर गई तो आरोपी गड़ासा हाथ में लेकर फर्श पर बैठा मिला। कमरा खुला था। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। सूत्रों के मुताबिक शुरुआती जांच में पारिवारिक दुकान से जुड़े विवाद की बात सामने आई है जिस पर छोटा बेटा बैठता था। लेकिन बड़ा भाई जो बाहर नौकरी करता था वापस घर आ गया था। छोटे भाई को लगता था कि दुकान पर बड़ा भाई कब्जा कर लेगा। इसे लेकर आए दिन घर में विवाद होने लगा था। समझा जाता है कि इसी रंजिश में हत्या की गई।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *