नोएडा। पंद्रह हजार करोड़ रुपये के जीएसटी चोरी के मामले में पुलिस ने शुभम जिंदल, तरुण जिंदल और ऋषभ जैन को गिरफ्तार किया है। विभाग द्वारा इन पर 100 से ज्यादा फर्जी फर्म बनाकर भारत सरकार को राजस्व का चूना लगाने का आरोप है, SOG, CRT व सेक्टर 20 पुलिस की कार्रवाई, पकड़े गए तीनों आरोपियों पर 25-25 हजार का है इनाम घोषित था। पुलिस काफी समय से इनकी तालाश में लगी हुई थी। 3 लैपटॉप, 5 मोबाइल, फर्जी दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। तीनों को जयपुर से गिरफ्तार किया गया है।
Author: Taja Report
Views: 21

