Skip to main content

TR NEWS UP-UK

12th में up टॉप करने पर रितिका को एक लाख ईनाम

मुजफ्फरनगर । आज घोषित केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 12वीं की परीक्षा में मुज़फ्फरनगर से डीएस पब्लिक स्कूल की छात्रा रितिका चौधरी ने जिले व प्रदेश में अव्वल स्थान प्राप्त कर परिवार और स्कूल का नाम रोशन किया है। रितिक चौधरी ने 99.4 अंक प्राप्त किए। उसने कहा कि वह आईएएस अफसर बनकर देश सेवा करना चाहती है। रितिका ने अंग्रेजी पेंटिंग और कंप्यूटर साइंस में शत प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।उसके पिता नितिन कुमार किसान है, जबकि माता नीलू सिंह आर्य अकैडमी इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षिका हैं। छात्रा ने बताया स्कूली शिक्षा के साथ-साथ यूट्यूब से परीक्षा की तैयारी करने में काफी मदद मिली है। जिला टॉप करने पर विद्यालय के प्रबंधक ने छात्रा को एक लाख रुपये इनाम के रूप में देने की घोषणा की है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *